मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आधुनिक तकनीक की मदद ली जा रही है। बोरवेल के अंदर की स्थिति का पता लगाने के लिए स्टील पाइप के जरिए कैमरा पहुंचाया गया है। आधुनिक कैमरों की सहायता से अंदर लगातार निगरानी और तलाश की जा रही है।
घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्तैद हैं। वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और सभी की नजरें मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने पर टिकी हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.