Download App Now Register Now

राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश

जयपुर, 18 अक्टूबर। राजस्थान में आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क पोर्टल के कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वीडियो कॉल के जरिए परिवादियों से किया संवाद

मुख्य सचिव ने सहकारिता, परिवहन, कृषि एवं राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने परिवादियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली।

इस दौरान बहादुर सिंह और राधे जी ने मुख्य सचिव को बताया कि उनके वाहन के पंजीयन प्रमाण पत्र के नवीनीकरण और उसे ऑनलाइन करने से संबंधित शिकायत का विभाग की ओर से समाधान कर दिया गया है। वहीं, कृषि विभाग से संबंधित सब्सिडी के मामले में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पीएम किसान सम्मान निधि और दुग्ध उत्पादक संबल योजना पर जोर

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों और दुग्ध उत्पादकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिकायतों के निस्तारण में देरी न करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग और राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन से संबंधित शिकायतों के औसत निस्तारण समय में आई कमी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाता है और आमजन का सरकार के प्रति विश्वास मजबूत करता है।

उन्होंने अधिकारियों को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी से बचने और प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा, राजफेड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी, परिवहन विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा, आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक श्रुति भारद्वाज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |