ग्रामीण एसपी पंकज यादव के मुताबिक, वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा की टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चामू थाना क्षेत्र के चिड़वाई गांव में सफेद बोलेरो कैंपर लेकर घूम रहा है।
सूचना पर एएसआई श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर वाहन सहित आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बोलेरो कैंपर जब्त कर लिया है। कार्रवाई के बाद आरोपी और वाहन को आगे की जांच के लिए बीकानेर जिले के पांचू थाना पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच संबंधित थाना पुलिस कर रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.