जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे जोलियाली गांव में ज्वार के चारे से भरा 12 चक्का ट्रक खड़ा था। इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई। चारा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। ट्रक से उठती लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
आग की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था की और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद JCB भी मौके पर बुलाई गई। आग पर काबू पाने के लिए ट्रक को JCB की सहायता से पलटवाया गया और उसमें भरा चारा बाहर निकलवाया गया। इस पूरी कार्रवाई में गांव के सैकड़ों ग्रामीण जुटे रहे।
ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग की वजह से ट्रक की बॉडी को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। समय रहते ग्रामीणों की ओर से किए गए प्रयासों से आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.