Download App Now Register Now

जयपुर में ज्वेलर्स से 15 लाख का सोना हड़पा, कागज की गड्डियां थमाकर फरार हुए ठग

जयपुर। राजधानी जयपुर में शातिर ठगों ने एक नामी ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपए के सोने के सिक्कों की ठगी कर ली। बदमाशों ने पहले फोन पर सोने के सिक्कों का ऑर्डर दिया और फिर डिलीवरी लेने के दौरान कर्मचारियों को 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियों के बीच कागज के टुकड़े थमा दिए। गड्डियों के ऊपर और नीचे असली नोट लगाए गए थे, जबकि बीच में कागज भरा हुआ था। ठगी का पता शोरूम पहुंचने के बाद कैश की जांच करने पर चला। मामले में शोरूम मैनेजर ने संजय सर्किल थाने में FIR दर्ज करवाई है।

फोन पर दिया 20 सोने के सिक्कों का ऑर्डर

पुलिस के अनुसार, एमआई रोड स्थित मैसर्स जेकेजे एंड संस ज्वेलर्स के मैनेजर राजेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि 6 नवंबर को दोपहर करीब 1:26 बजे शोरूम के मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल रिसीव करने वाले कर्मचारी विक्रम सिंह से बातचीत के दौरान आरोपी ने 5-5 ग्राम के 20 सोने के सिक्के खरीदने की इच्छा जताई।

इसके बाद दोपहर करीब 2:05 बजे दोबारा फोन आया। बातचीत में सोने के सिक्कों का सौदा तय हुआ और भुगतान जयपुर में मौजूद एक परिचित के जरिए करवाने की बात कही गई। कर्मचारी विक्रम सिंह ने वॉट्सऐप के जरिए टोकन नंबर और 15 लाख 10 हजार रुपए की कच्ची पर्ची भेज दी। इसके बाद वॉट्सऐप पर लगातार बातचीत होती रही।

आकाश जैन और मनीष के नाम से बनाई पेमेंट की व्यवस्था

शिकायत के मुताबिक, सोने के सिक्के खरीदने वाले व्यक्ति ने आकाश जैन नाम के एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया और उसी के जरिए भुगतान करवाने की बात कही। आकाश जैन से संपर्क करने पर उसने मनीष नाम के व्यक्ति से मिलने के लिए कहा और चांदपोल बाजार स्थित मोहम्मदी होटल की लोकेशन भेज दी।

इसके बाद शोरूम की ओर से 5-5 ग्राम के 20 सोने के सिक्के यानी कुल 100 ग्राम सोना डिलीवर करने के लिए कर्मचारी ब्रजमोहन और मनीष शर्मा को भेजा गया। दोनों कर्मचारी शाम करीब 7:30 बजे बताए गए स्थान पर पहुंचे और वहां मौजूद व्यक्ति को फोन किया। फोन पर उसने पांच मिनट में आने की बात कहकर इंतजार करने को कहा।

ICICI बैंक की सील लगे नोटों के बंडल थमाए

कुछ देर बाद मनीष नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने कर्मचारियों को टोकन नंबर बताकर ICICI बैंक की चेस्ट ब्रांच की सील लगी 500-500 रुपए के नोटों के तीन बंडल दिए। प्रत्येक बंडल में 10-10 हजार रुपए की गड्डियां बताई गईं और कुल 15 लाख रुपए का भुगतान सौंपा गया।

जब कर्मचारियों ने नोट गिनने की बात कही तो आरोपी ने दावा किया कि बंडलों पर बैंक की चेस्ट ब्रांच की सील लगी है और उनकी पैकिंग भी बंद है, इसलिए गिनने की जरूरत नहीं है। भीड़भाड़ वाले स्थान और आरोपी की बात पर भरोसा करते हुए दोनों कर्मचारियों ने गड्डियों को बिना खोले और बिना जांच किए बैग में रख लिया।

बाकी बचे 10 हजार रुपए का भुगतान भी आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति के जरिए ऑनलाइन करवा दिया। इसके बाद कर्मचारी सोने के सिक्के देकर भुगतान लेकर शोरूम लौट आए।

कैश काउंटर पर खुला ठगी का राज

शोरूम पहुंचने पर जब कर्मचारियों ने कैश काउंटर पर भुगतान की गड्डियां खोलकर जांच की तो उनके होश उड़ गए। गड्डियों के ऊपर और नीचे लगे 500-500 रुपए के नोट असली थे, लेकिन बीच में नोटों की जगह कागज के टुकड़े और खाली कागज भरे हुए थे।

इस तरह शातिर ठगों ने असली नोटों का दिखावा कर करीब 15 लाख रुपए के सोने के सिक्के हासिल कर लिए। मामले में शोरूम मैनेजर राजेश शर्मा की शिकायत पर संजय सर्किल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान, मोबाइल नंबरों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |