Download App Now Register Now

उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

उदयपुर। खेरवाड़ा कस्बे में नेशनल हाईवे-48 पर गुरुवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से एक तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल खेरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नवजीवन हॉस्पिटल के सामने हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ। अहमदाबाद से उदयपुर की ओर जा रही कार खेरवाड़ा में नेशनल हाईवे-48 पर नवजीवन हॉस्पिटल के सामने पहुंची थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में कार पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आधे से ज्यादा अगला हिस्सा ट्रेलर के नीचे घुस गया। कार का बोनट टूटकर बिखर गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

अहमदाबाद निवासी तीन युवक घायल

हादसे में कार सवार अफजल भाई पुत्र असलम भाई, हसबुद्दीन पुत्र मुस्लिम भाई और जाहियाबाज पुत्र अब्दुल भाई घायल हो गए। तीनों अहमदाबाद के निवासी बताए गए हैं। राहगीरों की मदद से उन्हें खेरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

पुलिस ने क्रेन से हटवाई कार

सूचना मिलने पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रेलर के नीचे फंसी कार को बाहर निकालकर सड़क किनारे किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |