Download App Now Register Now

राजस्थान में पंचायत चुनाव का चौथा चरण कल, 25 जिलों में होगी वोटिंग; 1.05 करोड़ मतदाता करेंगे 8843 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव के चौथे चरण में शनिवार को प्रदेश के 25 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इस चरण में 1 करोड़ 5 लाख 94 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 8843 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए प्रदेशभर में 11,905 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

चौथे चरण के चुनाव में 25 जिला परिषदों के 382 वार्डों में 1322 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, 116 पंचायत समितियों के 2142 वार्डों में 7521 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस तरह जिला परिषद और पंचायत समिति के कुल 2524 वार्डों में चुनावी मुकाबला होगा।

1.05 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

चौथे चरण में कुल 1 करोड़ 5 लाख 94 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 54 लाख 88 हजार 275 पुरुष और 51 लाख 5 हजार 951 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान को लेकर चुनावी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रदेशभर में बनाए गए 11,905 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी।

राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू भी चुनावी मैदान में

इस चरण के चुनाव में कई राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह और उनकी बहू भी चूरू से जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में चूरू की सीटों पर राजनीतिक मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है। चुनाव में कई अन्य नेताओं के बेटे, बेटियां, बहुएं और रिश्तेदार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा प्रत्याशी

चौथे चरण के चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या के लिहाज से श्रीगंगानगर जिला सबसे आगे है। यहां जिला परिषद के 30 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 101 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वहीं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भी श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं। जिले की 164 पंचायत समिति सीटों पर 553 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

25 जिलों में चुनाव पर टिकी निगाहें

चौथे चरण का यह चुनाव प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। अब शनिवार को होने वाला मतदान तय करेगा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का रुझान किस तरफ है और किस प्रत्याशी को जनता का समर्थन मिलता है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |