Download App Now Register Now

जेईई-मेन 2027 के लिए 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, 22 नवंबर आखिरी तारीख

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। परीक्षा के लिए अब तक 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। इनमें से करीब 4.90 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क भी जमा करवा दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर है।

पहली बार फॉर्म में गलती सुधारने के लिए दोबारा आवेदन का मौका

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के मुताबिक, इस बार बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करने के बाद परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं। इसकी एक वजह आवेदन प्रक्रिया में किए गए बदलाव भी हो सकते हैं।

एनटीए ने इस बार स्टूडेंट्स को आवेदन में गलती होने पर नया रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प दिया है। ऐसे में नाम, माता-पिता के नाम, शैक्षणिक जानकारी, फोटो, परीक्षा का माध्यम और कैटेगरी से जुड़े विवरण में गलती होने पर अभ्यर्थी नया आवेदन कर सकते हैं।

आधार-पैन के अलावा पासपोर्ट से भी कर सकेंगे आवेदन

जेईई-मेन में हर साल बड़ी संख्या में एनआरआई और ओसीआई श्रेणी के स्टूडेंट्स भी शामिल होते हैं। पहले आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्रों के माध्यम से डिजिलॉकर का विकल्प उपलब्ध था।

हालांकि, विदेश में रहने वाले कई भारतीय मूल के स्टूडेंट्स के पास ये दस्तावेज नहीं होते। ऐसे अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए एनटीए ने पासपोर्ट के जरिए आवेदन करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। इसके लिए अलग वेब लिंक जारी किया गया है।

22 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

एनटीए ने अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है। रजिस्ट्रेशन के साथ परीक्षा शुल्क जमा करना भी जरूरी है। आवेदन करते समय सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी गई है।

जेईई-मेन 2027 के लिए महत्वपूर्ण जानकारी:

  • कुल रजिस्ट्रेशन: 7 लाख से अधिक

  • फीस जमा करने वाले: करीब 4.90 लाख

  • आवेदन की अंतिम तारीख: 22 नवंबर

  • पहचान पत्र: आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट का विकल्प

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |