आम आदमी पार्टी राजस्थान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी विश्वेन्द्र सिंह ने मोहम्मद कलीम को विधिवत रूप से जयपुर जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों एवं वार्डों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव विश्वेन्द्र सिंह ने 51 नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील धायल, संगीता गोड, नानाग राम, हीरालाल खैरा, अमित दादीच और पीयूष गौतम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मोहम्मद कलीम ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जयपुर में संगठन को मजबूत करना, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना और आमजन की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.