कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और भारतीय लोक संस्कृति की सुंदर अभिव्यक्ति है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल संगीत और गायन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि इनके माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और देश के प्रति समर्पण की भावना को भी मजबूती मिलती है।
दीया कुमारी ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं, संस्कृति और राष्ट्र के मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समूहगान के जरिए सामूहिकता, अनुशासन और देश के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।
समापन समारोह में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विनीत गर्ग, राष्ट्रीय संयोजक संस्कार डॉ. त्रिभुवन शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी, प्रांत महासचिव ओम प्रकाश रावत और शाखा अध्यक्ष शंकर दायमा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुआ।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.