Download App Now Register Now

खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, सालभर बाद निकाले तो दीमक चट कर चुकी थी पूरी कमाई

बालोतरा, 09 अगस्त। राजस्थान के बालोतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने चोरी के डर से अपने 5 लाख रुपये खेत में गाड़कर छिपा दिए, लेकिन बाद में वह पैसे कहां रखे थे, यही भूल गया। करीब एक साल बाद जब रकम मिली तो तब तक दीमक अधिकांश नोटों को चट कर चुकी थी और 500-500 रुपये के नोट टुकड़ों में तब्दील हो चुके थे।

जमीन बेचकर मिले थे 5 लाख रुपये

मामला बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र के नेवाई गांव का बताया जा रहा है। किसान मांगीलाल मेघवाल ने करीब एक साल पहले एक प्लॉट बेचा था। इससे उसे करीब 5 लाख रुपये मिले थे। वह इन पैसों से खेत में कमरा बनाना चाहता था।

किसान को डर था कि घर में पैसे रखने पर चोरी हो सकती है या परिवार के सदस्य रकम खर्च कर सकते हैं। इसी वजह से उसने एक रात पांच लाख रुपये पॉलीथीन की थैली में रखकर खेत में गड्ढा खोदा और वहां छिपा दिए। इसकी जानकारी उसने पत्नी और बेटों को भी नहीं दी।

10 बीघा के खेत में भूल गया पैसे की जगह

कुछ समय बाद जब मकान बनाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो किसान ने रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन वह यह भूल चुका था कि 10 बीघा के खेत में पैसे किस जगह दबाए थे।

काफी तलाश के बावजूद जब पैसे नहीं मिले तो उसने आखिरकार पत्नी और बेटों को इसकी जानकारी दी। परिवार ने भी काफी खोजबीन की, लेकिन रकम का कोई पता नहीं चला।

बुवाई के दौरान अचानक मिली पैसों की थैली

करीब एक साल बाद बारिश के बाद खेत में बुवाई का काम शुरू हुआ। इसी दौरान पैसों की थैली जमीन से बाहर आ गई। किसान की पत्नी और बेटा खेत में तारबंदी ठीक कर रहे थे, तभी उनकी नजर उस थैली पर पड़ी।

थैली खोलने पर परिवार के होश उड़ गए। उसमें रखे 500-500 रुपये के नोट दीमक से बुरी तरह खराब होकर टुकड़ों में बदल चुके थे।

बैंक भी पहुंचा परिवार, लेकिन नहीं मिली राहत

खराब हुए नोटों को लेकर परिवार पहले पचपदरा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचा, लेकिन नोटों की हालत देखकर उन्हें बदलने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद परिवार बालोतरा की मुख्य बैंक शाखा भी पहुंचा, लेकिन वहां से भी तत्काल राहत नहीं मिली।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों ने बताया कि यदि नोटों पर सीरियल नंबर और अन्य जरूरी पहचान संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से मौजूद हो, तो उन्हें बदलने की प्रक्रिया संभव हो सकती है और इसके लिए जयपुर जाने की सलाह दी गई।

बचत को सुरक्षित रखने का अनोखा तरीका पड़ा भारी

किसान ने चोरी से बचाने के लिए अपनी जिंदगी की बड़ी कमाई खेत में सुरक्षित समझकर छिपाई थी, लेकिन भूलने और लंबे समय तक जमीन में दबे रहने के कारण दीमक ने उसकी मेहनत की कमाई बर्बाद कर दी।

यह मामला न सिर्फ बेहद चौंकाने वाला है, बल्कि बड़ी रकम को घर या खेत में छिपाकर रखने के जोखिम की ओर भी इशारा करता है

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |