जांच में निर्माण, टेक्सटाइल, रेस्टोरेंट, सुरक्षा सेवाओं और विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के यहां अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट, फर्जी या निरस्त फर्मों से खरीद और कम टैक्स देनदारी दिखाने जैसी अनियमितताएं सामने आईं।
जोधपुर के ओसियां में मारुधर कंस्ट्रक्शन से करीब 42 लाख रुपये की संभावित अनियमितता सामने आई, जिसमें करीब 38.57 लाख रुपये जमा कराए गए। पाली की कृष्णा टेक्सटाइल में करीब 13.97 लाख रुपये की अनियमितता चिन्हित हुई।
चूरू के रतनगढ़ में श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स में करीब 50 लाख रुपये, जबकि श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में जे.बी. एंड कंपनी में करीब 82.80 लाख रुपये के फर्जी आईटीसी का मामला सामने आया।
उदयपुर, जयपुर और बीकानेर में भी कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये की कर अनियमितताएं सामने आईं और कई मामलों में करदाताओं ने राशि स्वेच्छा से जमा कराई।
विभाग ने साफ किया है कि फर्जी बिलिंग, कर चोरी और अपात्र आईटीसी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच पूरी होने के बाद संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.