Download App Now Register Now

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर वॉश नष्ट

राजस्थान में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में नाकाबंदी, गश्त और दबिश की कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग जिलों में अवैध शराब जब्त करने के साथ बड़ी मात्रा में वॉश और कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं।

आबकारी निरोधक दल जयपुर ग्रामीण ने मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ थाना फुलेरा के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन में एक बैग से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर के केन जब्त किए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 17 हजार 440 रुपये बताई गई है।

वहीं अलवर में दबिश के दौरान 378 पव्वे नकली देशी सादा मदिरा, जीएसएम, नकली होलोग्राम और स्टीकर बरामद किए गए। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इसी तरह अनूपगढ़ में आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 2 हजार लीटर वॉश और 5 कच्ची भट्टियां नष्ट कीं। मौके से 70 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग के अनुसार प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी जोन और जिलों के आबकारी अधिकारियों एवं निरोधक दलों को प्रभावी कार्रवाई और नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |