Download App Now Register Now

महिला सशक्तिकरण से लेकर आंवला प्रसंस्करण, लिसोड़ा विकास, कबड्डी, आमेर दुर्ग और रत्नाभूषण उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर, 11 अगस्त। पंच गौरव कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जयपुर जिले के लिए 287.77 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से 280.77 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जिला कलक्टर संदेश नायक ने जारी की है। इन स्वीकृतियों से जिले में महिला सशक्तिकरण, कृषि आधारित उद्यमिता, खेल, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों के विकास को गति मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला स्तर अनटाइड फंड से 18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत सरकारी और निजी विद्यालयों की छात्राओं के लिए ग्राम स्तर से जिला स्तर तक कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए 46 टीमों का गठन किया जा चुका है। महिला आंवला उत्पादक किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। राजीविका समूहों के उत्पादों की बिक्री और प्रचार के लिए जयपुर में मोबाइल वैन भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आंवला विकास के लिए 209.47 लाख रुपये

‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत आंवला विकास के लिए 209.47 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दुर्गापुरा स्थित आईएचआईटीसी केंद्र में कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा राजहंस इकाई नाला गार्डन और ढिंढोल, बस्सी केंद्र पर शेडनेट हाउस, वर्मी कम्पोस्ट इकाई और आंवला मदर ब्लॉक विकसित किए जाएंगे।

लिसोड़ा और कबड्डी को भी मिलेगा बढ़ावा

‘एक जिला एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत लिसोड़ा विकास के लिए 38.30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शनियां, क्रेता-विक्रेता बैठकें, जीआई टैगिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

वहीं ‘एक जिला एक खेल’ के तहत कबड्डी के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों के लिए सोना बाथ, आइस बाथ टब, मशीनरी और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

आमेर दुर्ग और रत्नाभूषण को भी बढ़ावा

‘एक जिला एक पर्यटन स्थल’ के तहत आमेर दुर्ग के सौंदर्यीकरण और पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कार्य किए जाएंगे। वहीं ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत रत्नाभूषण उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, रोजगार बढ़ाने, कौशल विकास और मार्केटिंग गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने कहा कि इन योजनाओं से जयपुर में महिला सशक्तिकरण, कृषि उद्यमिता, खेल अवसंरचना, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों के ब्रांड निर्माण को नई गति मिलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |