रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। लोगों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
तिरंगा रैली जैतारण शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में स्थानीय नागरिकों ने तिरंगे का स्वागत किया और रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। देशभक्ति गीतों और नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
आयोजन के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने जैतारण में सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की तस्वीर पेश की।
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का अवसर देता है।
उन्होंने आमजन से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। रैली के माध्यम से ‘एक तिरंगा—एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनअभियान बनाने का संदेश दिया गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.