Download App Now Register Now

उद्योग भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 11 कार्मिक सम्मानित

जयपुर, 15 अगस्त। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मुख्यालय उद्योग भवन में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विभाग एवं संबद्ध संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 कार्मिकों को सम्मानित किया गया। समारोह में राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन भी किया गया।

11 उत्कृष्ट कार्मिकों का सम्मान

समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कार्मिकों में रीको के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक संजय झा, निजी सचिव महेन्द्र कुमार जैन, अनुभाग अधिकारी आशीष शर्मा और पम्प ड्राइवर-द्वितीय राजेश कुमार शामिल रहे।

वहीं, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहायक आयुक्त हिमांशु जोशी और कनिष्ठ सहायक ठाकुरसी मीणा, आरएसएमएम के प्रबंधक (एफएनए) मुकेश कुमार और निजी सहायक (एस) उमेश पालीवाल, राजसीको की वरिष्ठ सहायक ललिता व्यास तथा राजस्थान वित्त निगम की उप महाप्रबंधक अल्का सालुजा और प्रबंधक सलिल अम्बर मिंज को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित कार्मिकों की पूरी सूची

  1. संजय झा — वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक, रीको

  2. महेन्द्र कुमार जैन — निजी सचिव, रीको

  3. आशीष शर्मा — अनुभाग अधिकारी, रीको

  4. राजेश कुमार — पम्प ड्राइवर-द्वितीय, रीको

  5. हिमांशु जोशी — सहायक आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग

  6. ठाकुरसी मीणा — कनिष्ठ सहायक, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग

  7. मुकेश कुमार — प्रबंधक (एफएनए), आरएसएमएम

  8. उमेश पालीवाल — निजी सहायक (एस), आरएसएमएम

  9. ललिता व्यास — वरिष्ठ सहायक, राजसीको

  10. अल्का सालुजा — उप महाप्रबंधक, राजस्थान वित्त निगम

  11. सलिल अम्बर मिंज — प्रबंधक, राजस्थान वित्त निगम

वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश ओला, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना सहित उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा संबंधित संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |