Download App Now Register Now

कोटा में हॉस्टल, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक डीपीएनजी सेवा विस्तार पर जोर

जयपुर, 16 अगस्त। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) ने डीपीएनजी सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कोटा के कुन्हाड़ी स्थित सद्गुरु प्राइम गर्ल्स हॉस्टल में पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस (डीपीएनजी) सेवा शुरू कर दी है।

आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक श्री विनय पाटनी ने हॉस्टल में डीपीएनजी सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से स्वच्छ, सुरक्षित, हरित और 24x7 सीएनजी-डीपीएनजी सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में घरेलू डीपीएनजी कनेक्शन जारी करने के साथ-साथ हॉस्टल, होटल, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों को डीपीएनजी सेवा से जोड़ने के लिए प्राथमिकता के आधार पर गैस पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। जहां पाइपलाइन संरचना उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं।

एलपीजी का बेहतर विकल्प है डीपीएनजी

आरएसजीएल एमडी विनय पाटनी ने कहा कि डीपीएनजी, एलपीजी का बेहतर विकल्प है। यह सस्ती, सुगम, स्वच्छ, सुरक्षित और कुशल ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पाइपलाइन के माध्यम से गैस की निरंतर आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के भंडारण और बार-बार बुकिंग जैसी परेशानियों से भी राहत मिलती है।

इस अवसर पर आरएसजीएल के उप महाप्रबंधक सीपी चौधरी ने कहा कि पीएनजी पर्यावरण अनुकूल, सुरक्षित और किफायती ईंधन है। हॉस्टल में खाना पकाने के लिए यह एक उत्कृष्ट और विश्वसनीय गैस आपूर्ति सुनिश्चित करता है।

डीपीएनजी सेवा के शुभारंभ के अवसर पर आरएसजीएल और हॉस्टल से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। कोटा में डीपीएनजी नेटवर्क के विस्तार से आने वाले समय में अधिक संख्या में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |