Download App Now Register Now

कृषि विभाग में 460 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिली नियुक्ति, 407 अभ्यर्थियों को पदस्थापन

जयपुर, 18 अगस्त। राजस्थान सरकार के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कृषि विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत 460 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। कृषि आयुक्तालय, राजस्थान की ओर से कृषि आयुक्त श्री नरेश कुमार गोयल ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए हैं।

कृषि आयुक्त ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 की चयन प्रक्रिया के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र के 428 और अनुसूचित क्षेत्र के 32, कुल 460 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

प्रशासनिक सुधार विभाग से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अभिशंसा प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत सहमति पत्र के आधार पर कुल 407 अभ्यर्थियों को विभिन्न कृषि कार्यालयों में पदस्थापित किया गया है। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 383 और अनुसूचित क्षेत्र के 24 अभ्यर्थी शामिल हैं।

दो वर्ष की परिवीक्षा, ₹12,600 प्रतिमाह पारिश्रमिक

नियुक्त किए गए अभ्यर्थियों को राजस्थान सिविल सेवा (संशोधित वेतनमान) नियम, 2017 के प्रावधानों के तहत दो वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस अवधि के दौरान उन्हें पे-मैट्रिक्स लेवल-02 के तहत ₹12,600 प्रतिमाह नियत पारिश्रमिक देय होगा।

कृषि आयुक्त श्री नरेश कुमार गोयल ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न विभागों में आवश्यक मानव संसाधन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कृषि विभाग में 460 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति से जहां बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिला है, वहीं विभागीय कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस निर्णय को रोजगार सृजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |