Download App Now Register Now

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विशेष पहल, 55 महिलाओं और 45 पुरुषों का होगा चयन

जयपुर, 19 अगस्त। राजस्थान के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को पहचान और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने ‘100 आइकन्स ऑफ राजस्थान’ पहल शुरू की है। इस पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।

इस पहल की खास बात यह है कि चयन में 55 वर्ष से कम आयु की 55 महिलाओं और 45 वर्ष से कम आयु के 45 पुरुषों को शामिल किया जाएगा। इसके जरिए प्रदेश में नवाचार, नेतृत्व, उद्यमिता और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवा प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

31 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पात्र व्यक्ति 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा। पहल से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले होंगे पात्र

‘100 आइकन्स ऑफ राजस्थान’ के लिए उद्योग, व्यापार, निर्यात, उद्यमिता, स्टार्टअप, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, हस्तशिल्प, महिला उद्यमिता, शिक्षा, सामाजिक उद्यमिता, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को पात्र माना गया है।

चयनित व्यक्तियों को ‘द 100 आइकन्स कम्पेंडियम’ में स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी उपलब्धियों और योगदान को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। चयनित आइकन्स को राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न रणनीतिक संवादों और ज्ञान-विनिमय कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर भी मिलेगा।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे राजस्थान के आइकन्स

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को सामने लाना है, जिन्होंने अपने नेतृत्व, नवाचार, उद्यमिता और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विभाग का मानना है कि इन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की सफलता और उपलब्धियों को व्यापक मंच मिलने से प्रदेश के युवाओं को भी नए विचारों और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी। ‘100 आइकन्स ऑफ राजस्थान’ के माध्यम से राज्य में प्रतिभा, नवाचार और विकास की संस्कृति को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |