Download App Now Register Now

जयपुर झालाना के में आयुष PG एंट्रेंस टेस्ट के दौरान बिजली गुल, परीक्षा हुई बाधित; परीक्षार्थियों का हंगामा

जयपुर। जयपुर में ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के दौरान परीक्षा केंद्र पर बड़ी अव्यवस्था सामने आई। झालाना स्थित श्री सत्य साईं एग्जाम सेंटर पर ऑनलाइन परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गए। परीक्षा बाधित होने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष से बाहर निकालकर ग्राउंड में बैठाया गया। इससे नाराज परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर जमकर हंगामा किया।

परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद चली गई बिजली

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही थी।

परीक्षार्थियों के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद ही सेंटर की बिजली गुल हो गई। बिजली जाते ही कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए और ऑनलाइन परीक्षा बीच में ही रुक गई।

दो घंटे की परीक्षा में करीब 45 मिनट ही मिली बिजली

परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि दो घंटे की परीक्षा के दौरान करीब 45 मिनट तक ही बिजली उपलब्ध रही। इसके बाद लंबे समय तक बिजली नहीं आने के कारण परीक्षा पूरी तरह प्रभावित हो गई।

परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पावर बैकअप की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में बिजली जाते ही ऑनलाइन परीक्षा का पूरा सिस्टम ठप हो गया। परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से उचित कार्रवाई और समाधान की मांग की।

परीक्षा केंद्र से बाहर निकाले गए परीक्षार्थी

स्थिति बिगड़ने के बाद सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष से बाहर निकालकर ग्राउंड में एकत्रित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हुई अव्यवस्था और बिजली बैकअप की कमी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि परीक्षा बाधित होने से प्रभावित हुए परीक्षार्थियों के हित में उचित निर्णय लिया जाए।

आयुष PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है परीक्षा

ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसे आयुष चिकित्सा पाठ्यक्रमों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश दिया जाता है।

फिलहाल परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। बिजली और तकनीकी समस्या के चलते परीक्षा प्रभावित होने के बाद अब सभी की नजरें NTA के अगले निर्देश पर टिकी हैं। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा दोबारा किस तरह आयोजित की जाएगी या प्रभावित अभ्यर्थियों को क्या राहत दी जाएगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक निर्णय का इंतजार है।

मौके पर अधिकारी मौजूद हैं और परीक्षार्थियों की समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन | अजमेर के अस्पताल में 13 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे आधुनिक चिकित्सा उपकरण, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, करीब 5 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर | बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी |