Download App Now Register Now

 ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान तेज, जयपुर में 300 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट

जयपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए राजस्थान में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने प्रदेशभर में निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को विभिन्न जिलों में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, संदिग्ध सामग्री जब्त की गई और अवैध इकाइयों पर कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत दूध, मावा, मिठाई, पनीर, घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की विशेष निगरानी की जा रही है।

जयपुर में 300 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट

जयपुर मुख्यालय की केंद्रीय टीम ने झोटवाड़ा स्थित मैसर्स श्री माया डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर का नमूना लिया गया। मौके पर करीब 300 किलो पनीर नष्ट कराया गया। विभाग के अनुसार पनीर अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में संग्रहित पाया गया और प्रथम दृष्टया इसे अनसेफ फूड की श्रेणी में माना गया।

फलोदी में 690 किलो वनस्पति फैट जब्त

फलोदी जिले के गांव खींचन में संचालित एक अवैध वनस्पति फैट निर्माण इकाई पर छापामार कार्रवाई की गई। टीम को मौके पर कच्चा माल, पैकिंग मशीन और तैयार उत्पाद मिले। कार्रवाई के दौरान करीब 690 किलो वनस्पति फैट जब्त किया गया और अवैध फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।

धौलपुर में दूध और घेवर के नमूने

धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान धर्मेंद्र डेयरी से मिश्रित दूध और जोधपुर मिष्ठान भंडार से घेवर का नमूना लिया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मिलावट मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन तथा अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह और संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण में राज्य एवं जिला स्तरीय टीमें लगातार निरीक्षण, नमूनीकरण, जब्ती और सीलिंग की कार्रवाई कर रही हैं।

विभाग ने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। साथ ही आमजन से संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना विभाग को देने का आग्रह किया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |