Download App Now Register Now

नगरपालिका आम चुनाव-2026 की तैयारियों का जायजा, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

जयपुर, 24 अगस्त। नगरपालिका आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर संदेश नायक तथा पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण ने जमवारामगढ़ क्षेत्र में निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरपालिका आम चुनाव के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया हेतु स्थापित इजलास न्यायालय, उपखण्ड अधिकारी जमवारामगढ़ का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ईवीएम मशीनों के संग्रहण स्थल तथा मतदान दलों के प्रशिक्षण के लिए निर्धारित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जमवारामगढ़ का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने पर जोर दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक कार्य की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान दलों के प्रशिक्षण, ईवीएम के सुरक्षित संग्रहण तथा नाम निर्देशन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी जमवारामगढ़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा, उप पुलिस अधीक्षक जमवारामगढ़ एवं तहसीलदार जमवारामगढ़ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |