Download App Now Register Now

लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा, पात्र बालिकाओं को समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

जयपुर, 24 अगस्त। लाडो प्रोत्साहन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार यादव ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और सभी पात्र बालिकाओं को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत संस्थागत प्रसव तथा प्रसवोत्तर टीकाकरण पूर्ण होने पर पात्र बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वहीं, बालिका के राजकीय विद्यालय अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर तीसरी किस्त शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान की जाती है।

उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ बालिका सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे में योजना से जुड़ी प्रक्रियाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के क्रियान्वयन में सामने आ रही तकनीकी बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाए। साथ ही पात्र बालिकाओं को पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से निर्धारित समय पर लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

पात्र बालिकाओं को मिलती है 1.50 लाख रुपये की सहायता

लाडो प्रोत्साहन योजना राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल है। योजना के तहत पात्र बालिकाओं को विभिन्न चरणों में कुल 1.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। योजना के प्रभावी संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के बीच समन्वय आवश्यक है।

बैठक में शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे और योजना की प्रगति तथा क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |