Download App Now Register Now

जयपुर में दवा दुकानों पर ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक लाइसेंस रद्द, चार निलंबित

जयपुर, 25 अगस्त। जयपुर में दवाओं की बिक्री और रिकॉर्ड संधारण में अनियमितताओं के खिलाफ ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय निरीक्षण के दौरान नियमों में खामियां पाए जाने पर एक मेडिकल स्टोर का ड्रग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया, जबकि चार अन्य दवा प्रतिष्ठानों के लाइसेंस 14 से 30 दिनों तक निलंबित किए गए हैं। 

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर (जयपुर) मदन मोहन सिंघल ने सांगानेर सदर थाना पुलिस की टीम के साथ विभिन्न दवा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की बिक्री के रिकॉर्ड, शेड्यूल एच और एच-1 ड्रग रजिस्टर, बिक्री बिल, स्टॉक रजिस्टर, पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

श्री श्याम मेडिकोज का लाइसेंस रद्द

निरीक्षण के बाद संबंधित लाइसेंसधारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। जवाबों की जांच और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई। गोविंदपुरा, सांगानेर स्थित श्री श्याम मेडिकोज का ड्रग लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं, रिकॉर्ड संधारण में कमियों तथा आवश्यक बिक्री बिल और अन्य रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया। (https://rajasthan.ndtv.in/)

इन चार मेडिकल स्टोर पर भी कार्रवाई

विभाग ने चार अन्य दवा विक्रेताओं के लाइसेंस भी निलंबित किए हैं। इनमें अभी भी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, देवेश मेडिकल एजेंसी, शुभम मेडिकल एंड जनरल स्टोर और बालाजी मेडिकल शामिल हैं। इन प्रतिष्ठानों पर निलंबन की कार्रवाई 14 से 30 दिनों की अवधि के लिए की गई है। 

शेड्यूल एच और एच-1 दवाओं पर विशेष निगरानी

ड्रग विभाग ने स्पष्ट किया है कि शेड्यूल एच, एच-1 और अन्य नियंत्रित श्रेणी की दवाओं की बिक्री में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी जारी रहेगी। विभाग विशेष रूप से बिक्री बिल, निर्धारित रजिस्टर, रिकॉर्ड-कीपिंग, पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

विभाग के अनुसार इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना तथा नियंत्रित दवाओं की अवैध या नियम विरुद्ध बिक्री पर रोक लगाना है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन | अजमेर के अस्पताल में 13 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे आधुनिक चिकित्सा उपकरण, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, करीब 5 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर | बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? |