Download App Now Register Now

दूमोदा-कैलाशपुरी में तेंदुए की गतिविधियों से वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को किया जागरूक

सवाई माधोपुर। दूमोदा और कैलाशपुरी गांवों में तेंदुए एवं अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग की टीम ने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की सलाह दी गई।

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि यदि क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे घेरने का प्रयास बिल्कुल न करें। वन्यजीव को भगाने की कोशिश करने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें। साथ ही तेंदुए को देखने के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित नहीं करने की अपील की गई, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने की सलाह

वन विभाग ने ग्रामीणों से सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतने को कहा है। बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं भेजने और ग्रामीण क्षेत्रों में समूह में आवाजाही करने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने या उनके साथ छेड़छाड़ नहीं करने की अपील भी की।

लगातार निगरानी कर रहा वन विभाग

वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। जरूरत के अनुसार कैमरा ट्रैप और रेस्क्यू टीम की मदद से वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेंदुए या किसी अन्य वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें।

वन विभाग का कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए निगरानी लगातार जारी रहेगी।

सवाई माधोपुर से कैलाश सोनी की रिपोर्ट।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |