जयपुर, 1 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2024 के तहत पेडियाट्रिक्स (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के पदों के लिए प्रथम चरण के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
आयोग के अनुसार, पेडियाट्रिक्स के साक्षात्कार 7 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होंगे।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां लेकर उपस्थित होना होगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दस्तावेजों के बिना अभ्यर्थी का साक्षात्कार नहीं लिया जा सकेगा।
अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यथासमय अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट देखते रहें और साक्षात्कार से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते रहें
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.