कांग्रेस को जयपुर, कोटा, सांचौर और भीलवाड़ा समेत कई जगहों से टिकट वितरण को लेकर शिकायतें मिली हैं। कुछ स्थानों पर अंतिम समय में प्रत्याशी और सिंबल बदलने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
भीलवाड़ा में 17 प्रत्याशियों के सिंबल जमा नहीं होने का मामला कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इसके चलते 70 वार्डों में कांग्रेस के 53 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए। प्रदेश नेतृत्व ने इस पूरे मामले पर जिला प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है।
टिकट नहीं मिलने से नाराज कई दावेदारों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। अब कांग्रेस की कोशिश है कि नाम वापसी से पहले बागियों को मनाकर चुनाव मैदान से हटाया जाए। वहीं शिकायतों की रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदार नेताओं पर कार्रवाई भी हो सकती है।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी। इसके साथ ही कांग्रेस के सामने बागियों को साधने और संगठन में नाराजगी खत्म करने की अगली चुनौती होगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.