Download App Now Register Now

मोबाइल पर मंडरा रहा साइबर खतरा, अश्लील विज्ञापनों के जाल से रहें सावधान

जयपुर: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने मोबाइल यूजर्स को अश्लील विज्ञापनों और संदिग्ध एंड्रॉयड ऐप्स के जरिए होने वाली साइबर ठगी को लेकर अलर्ट किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर दिखने वाले संदिग्ध विज्ञापनों और अनजान लिंक से सावधान रहने की अपील की है।

साइबर अपराधी टेलीग्राम, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अश्लील विज्ञापनों के जरिए लोगों को फंसाकर संदिग्ध वेबसाइटों तक पहुंचाते हैं। यहां यूजर्स को APK फाइल डाउनलोड कर ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद App Update के नाम पर दूसरी फाइल डाउनलोड कराई जा सकती है।

मोबाइल का कंट्रोल लेकर बैंक खाते पर निशाना

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध ऐप इंस्टॉल होने के बाद वह Accessibility Permission समेत कई संवेदनशील अनुमतियां मांग सकता है। इनका दुरुपयोग कर साइबर अपराधी मोबाइल की गतिविधियों और निजी जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

कुछ मामलों में ऐसे मालवेयर ऐप मोबाइल में VPN भी इंस्टॉल कर देते हैं, जिससे इंटरनेट ट्रैफिक संदिग्ध सर्वर तक पहुंचाया जा सकता है। मोबाइल पर नियंत्रण मिलने के बाद बैंक खातों और UPI से अनधिकृत लेनदेन का खतरा बढ़ जाता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

राजस्थान पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि:

  • सोशल मीडिया विज्ञापनों या अनजान लिंक से APK फाइल डाउनलोड न करें।
  • संदिग्ध ऐप को Accessibility Permission न दें।
  • ऐप केवल Google Play Store या भरोसेमंद ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।
  • मोबाइल में Google Play Protect एक्टिव रखें।
  • मोबाइल और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
  • बैंक खाते और UPI ट्रांजैक्शन पर नजर रखें।
  • मोबाइल में मौजूद अनजान ऐप्स की समय-समय पर जांच कर उन्हें हटाएं।

संदिग्ध ऐप डिलीट नहीं हो रहा तो क्या करें?

अगर कोई संदिग्ध ऐप सामान्य तरीके से अनइंस्टॉल नहीं हो रहा है, तो पुलिस ने फोन को Safe Mode में शुरू करने की सलाह दी है। इसके बाद Settings में जाकर Apps के विकल्प से संदिग्ध ऐप को अनइंस्टॉल किया जा सकता है। फिर फोन को सामान्य तरीके से Restart किया जा सकता है।

साइबर ठगी से बचने का सबसे आसान तरीका है—अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध ऐप को बिना जांचे मोबाइल में इंस्टॉल न करें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |