बीएल संतोष दिनभर निकाय चुनाव से जुड़ी चुनाव प्रबंधन कमेटियों और संगठन प्रभारियों से फीडबैक लेंगे। इस दौरान बूथ स्तर तक की रणनीति, संगठनात्मक समन्वय, प्रचार अभियान और चुनावी घोषणापत्र को लेकर भी चर्चा होगी।
टिकट वितरण के बाद कुछ जगहों पर पार्टी के भीतर असंतोष और बगावत की स्थिति सामने आई थी। हालांकि बीजेपी अधिकांश बागियों को मनाने में सफल रही है। ऐसे में बीएल संतोष उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को दो टूक संदेश दे सकते हैं, जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ भीतरघात कर रहे हैं या करने की कोशिश कर सकते हैं।
बैठकों में यह भी तय किया जाएगा कि बीजेपी का अधिक से अधिक मतदाता मतदान केंद्र तक कैसे पहुंचे। प्रचार रथों, स्थानीय मुद्दों और पार्टी के मैनिफेस्टो को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा। इसके अलावा Gen Z और UGC रोलबैक जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना है।
बीएल संतोष का यह दौरा इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि नाम वापसी के बाद अब निकाय चुनाव का मैदान पूरी तरह साफ हो चुका है और बीजेपी संगठन को चुनावी मुकाबले के लिए पूरी तरह सक्रिय करने में जुटी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.