स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में रेपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बीमारी की स्थिति पर लगातार नजर रखने और फील्ड स्तर पर रोकथाम की गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।
विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संदिग्ध मरीजों की पहचान, आवश्यक जांच और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा गतिविधियों और सोर्स रिडक्शन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। अधिकारियों को इन गतिविधियों की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
फील्ड में सर्वे कार्य को गति देने के लिए चिकित्सा विभाग ने अधिकारियों को राजकीय एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों से आवश्यक सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे टीमों की संख्या बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक निगरानी एवं रोकथाम गतिविधियों को पहुंचाने में मदद मिलेगी।
स्वाइन फ्लू समेत मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने मैदानी अमले को सतर्क रहने को कहा है। प्रभावित क्षेत्रों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों की सक्रियता, सर्वे, निगरानी और रोकथाम गतिविधियों के जरिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सितंबर की शुरुआत में ही 51 स्वाइन फ्लू केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है और अब प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी एवं रोकथाम अभियान को और तेज किया जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.