Download App Now Register Now

जयपुर में 48 घंटे का ड्राई डे, निकाय चुनाव के चलते 7 सितंबर शाम से शराब बिक्री पर रोक

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जयपुर में 48 घंटे का ड्राई डे घोषित किया गया है। पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। यह आदेश संबंधित नगर निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में लागू होगा।

दूसरे चरण के मतदान क्षेत्रों में भी ड्राई डे

दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक ड्राई डे रहेगा। इसके अलावा मतगणना के दिन 14 सितंबर को भी सूखा दिवस घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

9 और 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश

निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर जयपुर में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। 9 सितंबर को 18 नगर निकायों में मतदान के चलते अवकाश रहेगा। इनमें चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद सहित 16 नगर पालिका क्षेत्र शामिल हैं।

वहीं 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य

मतदान वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य होगा। यह अवकाश औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी लागू होगा। आकस्मिक कामगारों को भी सवैतनिक अवकाश के दायरे में रखा गया है।

मतदान वाले क्षेत्रों में NI Act के तहत भी अवकाश रहेगा। यदि किसी क्षेत्र में पुनर्मतदान होता है तो उस दिन भी संबंधित मतदान क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

अवकाश नहीं देने पर होगी कार्रवाई

निर्वाचन संबंधी आदेशों के अनुसार कर्मचारियों को मतदान के लिए अवकाश नहीं देने वाले नियोजकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |