Download App Now Register Now

RCA Election 2026: 29 सितंबर को होगा मतदान, ढाई साल बाद खत्म हुआ चुनावी गतिरोध

जयपुर: राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) में करीब ढाई साल से चला आ रहा चुनावी गतिरोध अब खत्म होने की ओर है। राजस्थान हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद सरकार ने RCA चुनाव का ऐलान कर दिया है। 7 सितंबर से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 29 सितंबर को मतदान होगा। इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

RCA में तैनात प्रशासक भास्कर सावंत और चुनाव अधिकारी ए.के. पांडे ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनावी नोटिस के साथ मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राजस्थान क्रिकेट में सत्ता के लिए सियासी और क्रिकेटीय समीकरणों की नई जंग शुरू हो गई है।

RCA चुनाव का पूरा कार्यक्रम

  • 7 सितंबर: चुनावी प्रक्रिया शुरू

  • 12 से 14 सितंबर: मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज

  • 17 से 18 सितंबर: आपत्तियों पर सुनवाई

  • 22 सितंबर: अंतिम मतदाता सूची जारी

  • 23 से 26 सितंबर: नामांकन दाखिल

  • 27 सितंबर: नामांकन पत्रों की जांच और पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी

  • 28 सितंबर: नाम वापसी की अंतिम तारीख

  • 29 सितंबर: मतदान और चुनाव परिणाम की घोषणा

तीन नए जिलों की हुई एंट्री

इस बार RCA के चुनाव में तीन नए जिलों को वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। इनमें खैरथल-तिजारा, कुचामन-डीडवाना और बालोतरा शामिल हैं। नए जिलों के जुड़ने से चुनावी समीकरण भी बदल गए हैं।

RCA में 36 जिला सचिवों के अलावा राजस्थान की ओर से भारत के लिए खेल चुके पंकज सिंह और गगन खोड़ा को भी वोटिंग राइट मिला है। ऐसे में इस बार चुनाव में वोटों का गणित पहले से ज्यादा दिलचस्प रहने की संभावना है।

22 सितंबर को साफ होगी तस्वीर

अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर को जारी होगी। इसके बाद नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया के साथ चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होगी। जिला स्तर पर बैठकों, समर्थकों की लामबंदी और वोटों के समीकरण साधने का दौर भी तेज होने की उम्मीद है।

अगर मुकाबला बना रहता है तो 29 सितंबर को RCA के लिए मतदान होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। करीब ढाई साल से चले आ रहे चुनावी गतिरोध के बाद अब सभी की नजरें राजस्थान क्रिकेट संघ की अगली सत्ता पर टिकी हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |