आयोग सचिव के अनुसार साइकोलॉजी विषय के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के तीनों प्रश्न-पत्रों में उपस्थित होकर निर्धारित न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले 10 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को बाद में सूचना दी जाएगी।
आयोग ने बताया कि ओएमआर उत्तर पत्रक में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने वाले प्रश्नों की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक होने के कारण एक अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।
साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। आवेदन पत्र को पूरी तरह भरकर दो प्रतियों में सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो प्रतियों के साथ आयोग कार्यालय में भेजना होगा।
अभ्यर्थियों को 19 सितंबर 2026 तक विस्तृत आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य है। आवेदन के साथ शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता, जाति और अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की प्रतियां भी भेजनी होंगी।
आयोग द्वारा विज्ञापन की शर्तों और संबंधित नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच की जाएगी। पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.