जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि धोरीमन्ना नगरपालिका में सबसे कम 41 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अधिकांश निकायों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। वहीं कई जगह निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय भी बना हुआ है।
इससे पहले निकाय चुनाव के पहले चरण में 9 सितंबर को 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब दूसरे चरण में भी राजनीतिक दलों की नजर अधिक से अधिक मतदान पर है।
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में आज मतदान होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज गेटोर में मतदान करेंगे।
वहीं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी वार्ड नंबर 141 के बूथ नंबर 10 पर सुबह करीब 8:30 बजे मतदान करेंगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सुबह 9 बजे पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में मतदान करेंगे।
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.