Download App Now Register Now

CM भजनलाल शर्मा का प्रदेशवासियों को संदेश, बोले- ‘निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जरूर करें मतदान’

जयपुर: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश में कहा कि आज नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान है। उन्होंने कहा कि सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

‘एक-एक वोट विकास की नींव मजबूत करता है’

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मत नगर के विकास, बेहतर सुविधाओं और उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है। उन्होंने मतदाताओं से मतदान के दिन घर से निकलकर अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।

पहली बार वोट देने वाले युवाओं से भी अपील

मुख्यमंत्री ने खास तौर पर पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवा अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

‘अपने नगर के भविष्य के लिए मतदान करें’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर अपने नगर के भविष्य के लिए मतदान करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

मुख्यमंत्री का संदेश:
“आइए, मिलकर अपने नगर के भविष्य के लिए मतदान करें।”

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |