Download App Now Register Now

जयपुर में संवेदनशील बूथ पर प्रत्याशियों में झड़प, एजेंट को लेकर हंगामा; EVM खराब होने पर भी मचा बवाल

जयपुर: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग के बीच कई मतदान केंद्रों पर विवाद और हंगामे की घटनाएं सामने आईं। सुबह 10 बजे तक जयपुर में 16.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वार्ड नंबर 114 के केसरियों की धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को बूथ के अंदर से बाहर करने की मांग की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

वार्ड 26 में कांग्रेस एजेंट को लेकर हंगामा

वार्ड नंबर 26 के मंगलम सिटी गवर्नमेंट स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर कांग्रेस के एजेंट के नहीं बैठने को लेकर विवाद हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदान केंद्र पर हंगामा करते हुए कर्मचारियों पर सरकार से मिलीभगत के आरोप लगाए।

वार्ड 113 में EVM खराब, मतदाताओं ने किया हंगामा

वार्ड नंबर 113 के कांवटिया का खुर्रा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर EVM मशीन खराब होने के बाद मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली। मशीन में तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रभावित हुआ, जिसके बाद लोगों ने हंगामा किया।

चुनाव शुरू होने से पहले मॉकपोल के दौरान भी वार्ड 149, 150 और 116 से 132 तक कई बूथों पर EVM में तकनीकी खराबी की शिकायतें सामने आई थीं।

बुजुर्ग वोटर के पैर पकड़ते दिखे भाजपा प्रत्याशी

वार्ड नंबर 27 में भाजपा प्रत्याशी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। यहां प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट की अपील करते हुए एक बुजुर्ग मतदाता के पैर पकड़ते नजर आए। इसका वीडियो भी चर्चा में है।

दीया कुमारी ने किया मतदान, लोगों से वोट की अपील

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने वार्ड 141 स्थित पेंशन कार्यालय के बूथ नंबर 10 पर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग शहरों में मतदान कर रहे लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जहां-जहां नगर निकाय के लिए मतदान हो रहा है, वहां के मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर जरूर वोट करें।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- निकाय चुनाव भी अहम

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा कि हर चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव भी बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि सरकार का पैसा धरातल तक पहुंच रहा है और स्थानीय स्तर पर लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पार्षद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कांग्रेस के बड़े नेताओं की ओर से सड़क और स्थानीय मुद्दों पर की गई टिप्पणियों को लेकर राठौड़ ने कहा कि जनता ही बड़े नेता बनाती है। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की बुनियादी जरूरतें महत्वपूर्ण हैं।

कई दिग्गज नेताओं ने किया मतदान

जयपुर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया समेत कई नेताओं ने मतदान किया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की।

फिलहाल जयपुर के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। प्रशासन की टीमें EVM से जुड़ी तकनीकी समस्याओं और बूथों पर सामने आ रहे विवादों पर नजर बनाए हुए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |