Download App Now Register Now

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 9 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट

15-16 सितंबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर, 13-14 सितंबर को कोटा-उदयपुर संभाग में भारी बारिश के आसार

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में 10 सितंबर को नया कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने के बाद प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 12 से 16 सितंबर के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं, नए मौसम सिस्टम का असर पश्चिमी राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। बीकानेर संभाग में 13 से 15 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, जबकि जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बारिश से पहले तेज धूप, 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान

बारिश के नए दौर से पहले गुरुवार को राजस्थान में मौसम साफ रहा। तेज धूप के कारण कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के 10 से अधिक स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

पिलानी में सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि श्रीगंगानगर में पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

राजस्थान में अगले कुछ दिनों का मौसम

  • 11 सितंबर: पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की शुरुआत

  • 12-16 सितंबर: कई संभागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार

  • 13-14 सितंबर: कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना

  • 13-15 सितंबर: बीकानेर संभाग में हल्की बारिश के आसार

  • 15-16 सितंबर तक: प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |