राजस्थान निकाय चुनाव 2026: मतगणना में कई जगह चौंकाने वाले आए सामने नतीजे
जयपुर। राजस्थान की 309 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के साथ ही अलग-अलग शहरों और कस्बों से वार्डवार नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती परिणामों में कहीं भाजपा ने जीत का खाता खोला है तो कहीं कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है।
रावतभाटा नगर निकाय चुनाव में 19 वार्डों के नतीजे आए सामने:
-19 वार्डों में BJP ने 9 सीटें जीतकर बनाई चुनावी बढ़त
-कांग्रेस ने 6 वार्डों में जीत दर्ज कर मुकाबले में बनाए रखी पकड़
-निर्दलीयों ने 4 वार्ड जीतकर BJP कांग्रेस का चुनावी गणित किया दिलचस्प
-वार्ड 15 से BJP के कानाराम चरण ने जीत दर्ज कर खिलाया कमल
-वार्ड 16 से BJP के अनसुइया नागर ने चुनावी मुकाबला अपने नाम किया
-वार्ड 17 से कांग्रेस के संदीप लोट ने जीत दर्ज कर पार्टी को दिलाई सीट
-वार्ड 18 से BJP की ललिता विजयी वार्ड 19 में निर्दलीय विजयसेन ने मारी बाजी
-रावतभाटा में BJP 9 कांग्रेस 6 निर्दलीय 4 अब शेष नतीजों पर टिकी नजर
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.