इस फिजिकल टेस्ट में प्रदेश के 6 जिलों के कुल 219 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, टोंक और ब्यावर जिलों के अभ्यर्थी शामिल हैं। कुल अभ्यर्थियों में 150 पुरुष और 69 महिलाएं हैं।
वन विभाग की ओर से अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चार दिन निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत 17 और 18 नवंबर को पुरुष अभ्यर्थियों का टेस्ट होगा। वहीं 19 नवंबर को महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। 20 नवंबर का दिन रिजर्व और शेष कार्यों के लिए निर्धारित किया गया है।
वनपाल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 4 घंटे के भीतर 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए 4 घंटे में 16 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए जेके लोन अस्पताल में व्यवस्था की गई है। फिजिकल टेस्ट और मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों को आगे बढ़ाया जाएगा।
वनपाल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ये चार दिन महत्वपूर्ण रहेंगे। अब सभी की नजरें शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण पर टिकी हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.