Download App Now Register Now

उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसे: बस नदी में गिरी, बोलेरो खाई में समाई; 14 लोगों की मौत, 30 घायल

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दर्दनाक रूप ले लिया। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में हुए इन हादसों में कुल 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे नदी में जा गिरी। वहीं दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी में हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही बारातियों की बोलेरो वाहन खाई में गिर गया।

टिहरी में बस नदी में गिरी, 10 यात्रियों की मौत

पहला हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर के पास सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। हरिद्वार से चमोली की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस गूलर पुल से करीब 60 से 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हुए। घायलों में तीन साल की बच्ची भी शामिल है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

तेज रफ्तार को लेकर यात्रियों ने जताई थी चिंता

हादसे में घायल यात्रियों के अनुसार बस तेज रफ्तार से चल रही थी। यात्रियों ने कई बार चालक से गति कम करने के लिए कहा था। एक घायल यात्री ने बताया कि बस तेज गति के कारण उछल रही थी। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी श्वेता चौबे ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में झारखंड, असम, बिहार, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के यात्री शामिल हैं।

रुद्रप्रयाग में बारातियों की बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत

दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग जिले की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां पोखरी से शादी समारोह से लौट रही बारातियों की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, जांच के आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के गूलर बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और देखभाल के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी जताई संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिहरी गढ़वाल में हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उत्तराखंड में हुए इन दोनों हादसों के बाद प्रभावित परिवारों में शोक का माहौल है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां राहत एवं उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं में जुटी हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |