Download App Now Register Now

पुष्कर मेले में मंत्री ने बजाया नगाड़ा, ढोल की थाप पर बिदका भैंसा: दो घोड़ों को गिराया, जीप भी तोड़ी; 1 करोड़ की गर्भवती घोड़ी 'नगीना' बनी आकर्षण का केंद्र

पुष्कर। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले की मंगलवार को नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ औपचारिक शुरुआत हुई। मेला मैदान में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री ने खुद नगाड़ा बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। वहीं मेले में ढोल की थाप सुनकर एक भैंसा बिदक गया और उसने दो घोड़ों पर हमला कर दिया। घटना में घोड़े जमीन पर गिर गए, जबकि पास खड़ी एक जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी ओर, एक करोड़ रुपए कीमत की गर्भवती घोड़ी 'नगीना' पशु मेले में लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

मंत्री ने नगाड़ा बजाकर बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

पुष्कर मेले के शुभारंभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी की पार्टी ने नगाड़ों के साथ विशेष प्रस्तुति दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने भी नगाड़ा बजाया और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

खास बात यह रही कि नाथूलाल सोलंकी की टीम में करीब 6 देशों के विदेशी स्टूडेंट भी शामिल हैं। भारतीय लोक वाद्ययंत्रों के साथ विदेशी कलाकारों का सुर और ताल का संगम समारोह का खास आकर्षण रहा।

मेले की औपचारिक शुरुआत के साथ ही मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के करीब 200 स्टूडेंट्स ने रंग-बिरंगी पोशाकों में डांस की प्रस्तुति दी।

ढोल की थाप सुनकर बिदका भैंसा, दो घोड़ों पर किया हमला

पुष्कर मेला मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ढोल की थाप पर घोड़ों को नचाने के दौरान एक भैंसा अचानक बिदक गया। नुमाइश के लिए सड़क पर लाया गया भैंसा अचानक घोड़ों के टेंटों की तरफ दौड़ पड़ा।

भैंसे ने वहां मौजूद दो घोड़ों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घोड़े जमीन पर गिर गए। इसके बाद भैंसे ने पास खड़ी एक जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मेला मैदान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद मालिक ने भैंसे को काबू किया।

एक करोड़ की घोड़ी 'नगीना' बनी मेले का आकर्षण

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक करोड़ रुपए कीमत की घोड़ी 'नगीना' भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी खूबसूरती, शाही अंदाज और खास नस्लीय पहचान के चलते नगीना को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

नगीना, दिलबाग लाइन की बेटी है और मिल्क टीथ श्रेणी में ऑल इंडिया चैंपियन रह चुकी है। खास बात यह है कि नगीना इस समय दो महीने की गर्भवती है।

पिछले साल भी नगीना अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रही थी। इस बार भी पशु मेले में उसकी मौजूदगी लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बनी हुई है।

नगाड़ों की गूंज, विदेशी कलाकार और पशुओं की नुमाइश से सजा मेला

पुष्कर मेले की शुरुआत के साथ ही मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पशुओं की नुमाइश ने रौनक बढ़ा दी है। एक तरफ भारतीय लोक संस्कृति और विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं, तो दूसरी तरफ घोड़ों और अन्य पशुओं की प्रदर्शनी मेले में आने वाले लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है।

मंत्री के नगाड़ा बजाने से लेकर बिदके भैंसे की घटना और एक करोड़ की घोड़ी नगीना तक, पुष्कर मेले के पहले दिन कई घटनाएं चर्चा में रहीं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |