Download App Now Register Now

राजस्थान में मिलावटखोरों पर सरकार का शिकंजा: 8.99 लाख किलो से ज्यादा मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त, 2.77 लाख किलो नष्ट; 9.25 करोड़ रुपए का जुर्माना

जयपुर। राजस्थान में मिलावटखोरों के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने सितंबर 2026 तक प्रदेश में 12 हजार से अधिक निरीक्षण किए हैं। इस दौरान 8.99 लाख किलोग्राम/लीटर से अधिक मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जबकि 2.77 लाख किलोग्राम/लीटर से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट की गई है।

विभाग की कार्रवाई के तहत अब तक 2,892 मामलों में चालान पेश किए गए हैं और मिलावटखोरों पर 9.25 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को दूध, घी, खाद्य तेल, मसाले, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

12 हजार से ज्यादा निरीक्षण, 12 हजार से अधिक नमूने लिए

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की ओर से अभियान के तहत लगातार निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2026 में सितंबर माह तक विभाग ने कुल 12,027 निरीक्षण किए और 12,064 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

इसके अलावा मिलावट से जुड़े मामलों में 2,892 चालान न्यायालयों में प्रस्तुत किए गए। विभाग की ओर से अब तक 9 करोड़ 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

41 जिलों में एनर्जी ड्रिंक्स के खिलाफ कार्रवाई

खाद्य पदार्थों की लेबलिंग और विपणन से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के खिलाफ भी व्यापक अभियान चलाया है।

विशेष रूप से एनर्जी ड्रिंक और स्पोर्ट्स ड्रिंक के नाम से बेचे जा रहे उत्पादों की जांच की गई। इस कार्रवाई के तहत प्रदेश के 41 जिलों में सात लाख से अधिक कैन और 64,580 बोतलें जब्त की गई हैं।

47,878 लोगों को दिया खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खाद्य कारोबारियों और अन्य हितधारकों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 47,878 हितधारकों को प्रशिक्षण दिया गया है।

इस उपलब्धि को लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से मान्यता प्रदान की गई है। विभाग का मानना है कि खाद्य कारोबारियों को नियमों और गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूक करने से मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी।

'ईट राइट स्कूल' अभियान में लक्ष्य से 435 प्रतिशत अधिक सफलता

बच्चों में स्वस्थ खानपान की आदत विकसित करने और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदेश में 'ईट राइट स्कूल' अभियान चलाया जा रहा है।

वर्ष 2025-26 में इस अभियान के तहत 100 स्कूलों को प्रमाणित करने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि अब तक 435 स्कूल प्रमाणित किए जा चुके हैं। यह निर्धारित लक्ष्य का 435 प्रतिशत है। इसी अवधि में 3,477 स्कूलों का पंजीकरण किया गया।

अभियान के माध्यम से सात लाख से अधिक विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, पोषण, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और गैर-संचारी रोगों के बारे में जागरूक किया गया है। इसके साथ ही 10 हजार स्कूलों को इस अभियान से जोड़ने का मिशन भी शुरू किया गया है।

34 मोबाइल फूड टेस्टिंग वाहन कर रहे जांच

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच को आमजन तक पहुंचाने के लिए विभाग प्रदेश में 34 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स' मोबाइल वाहनों का उपयोग कर रहा है। इन वाहनों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच और लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

इसके अलावा जयपुर सहित विभिन्न जिलों में खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं भी नमूनों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नए और बड़े जिलों की जरूरतों को देखते हुए विभाग 16 अतिरिक्त मोबाइल फूड टेस्टिंग वाहन शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है।

शुद्ध आहार और निरामय राजस्थान का लक्ष्य

राज्य सरकार की ओर से 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के जरिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ मिलावट के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। त्योहारी सीजन में मिठाइयों, दूध, घी, तेल और मसालों की विशेष जांच पर जोर दिया जा रहा है।

सरकार का लक्ष्य प्रदेशवासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा 'शुद्ध आहार और निरामय राजस्थान' के संकल्प को साकार करना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |