Download App Now Register Now

न्यू सांगानेर रोड पर JDA का बड़ा एक्शन, बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त

जयपुर। राजधानी जयपुर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। न्यू सांगानेर रोड पर 100 फीट सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाने के लिए JDA के प्रवर्तन दस्ते ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान जनपथ कॉर्नर पर स्थित चार मंजिला होटल के सड़क सीमा में आ रहे हिस्से को भी ध्वस्त कर दिया गया।

JDA की ओर से मेट्रो पिलर संख्या 84 से 109 तक सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए प्राधिकरण ने चार विशेष प्रवर्तन टीमों का गठन किया है, जो मौके पर मौजूद रहकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं।

कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की बाधा से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है। JDA का प्रवर्तन दस्ता पूरी तैयारी के साथ सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाने में जुटा हुआ है।

इस कार्रवाई से न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ JDA की सख्ती साफ नजर आ रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |