Download App Now Register Now

खाटूश्याम बाबा का जन्मोत्सव कल, 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट; आधी रात 12, 2 और 4 बजे होगी विशेष आरती

सीकर। विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूधाम में शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के अवसर पर बाबा खाटूश्याम का जन्मोत्सव (पाटोत्सव) धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं। बाबा के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस विशेष अवसर पर मंदिर के पट 24 घंटे खुले रहेंगे, ताकि भक्त लगातार बाबा के दर्शन कर सकें।

पाटोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और थर्माकोल से सजाया गया है। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप दिया है। विशेष लाइटिंग और आकर्षक सजावट के बीच बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि बाबा के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर में भगवान के दशावतार के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी तैयार की गई हैं।

जन्मोत्सव पर सजेगी 56 भोग की झांकी

बाबा श्याम के पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर में 56 भोग की विशेष झांकी सजाई जाएगी। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि श्रद्धालु जन्मोत्सव के दिन बाबा को अर्पित 56 भोग के दर्शन कर सकेंगे। विशेष भोग और श्रृंगार के साथ बाबा का दरबार भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आम दिनों की 5 के बजाय होंगी 8 आरतियां

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सामान्य दिनों में बाबा श्याम की पांच आरतियां होती हैं, लेकिन जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष रूप से आठ आरतियों का आयोजन किया जाएगा।

इनमें मंगला आरती, श्रृंगार आरती, भोग आरती, ग्वाल आरती और शयन आरती के अलावा रात्रि 12 बजे, रात 2 बजे और सुबह 4 बजे विशेष आरती होगी। पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर के पट लगातार 24 घंटे खुले रहेंगे।

केक काटकर बाबा का जन्मदिन मनाएंगे श्रद्धालु

बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर कमेटी के मोहनदास ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु खाटूधाम पहुंच रहे हैं। इस बार भी भक्त बाबा के दरबार में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाएंगे।

कई श्रद्धालु एक किलो से लेकर क्विंटल तक के केक बाबा को अर्पित करेंगे और 'हैप्पी बर्थडे बाबा श्याम' कहकर अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे। भक्त बाबा के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना करेंगे।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं

पाटोत्सव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर कमेटी ने दर्शन व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर कमेटी के प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

बाबा श्याम के चमत्कारों से जुड़ी हैं भक्तों की आस्था और विश्वास की कथाएं

बाबा खाटूश्याम के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के कोने-कोने से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर खाटूधाम पहुंचते हैं। श्रद्धालु बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा और जीवन में आए संकटों से जुड़े अनुभव साझा करते हैं।

देवउठनी एकादशी पर मनाए जाने वाले इस पाटोत्सव को लेकर खाटूधाम में भक्ति और उत्सव का माहौल है। फूलों से सजा बाबा का दरबार, 56 भोग, विशेष आरतियां और 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था इस बार के जन्मोत्सव को खास बनाने जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |