Download App Now Register Now

जयपुर जिला प्रमुख के लिए नया चेहरा उतारेगी कांग्रेस, युवा नेता पर दांव लगाने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के पंचायत राज चुनाव में जयपुर जिले के नतीजों ने राजधानी की ग्रामीण सियासत का समीकरण बदल दिया है। जिला परिषद और 22 पंचायत समितियों के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। जिला परिषद में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस ने अब जिला प्रमुख के चेहरे को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी इस बार किसी नए और युवा नेता को जिला प्रमुख का उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।

कांग्रेस में जिला प्रमुख के लिए उम्मीदवार के चयन को लेकर जयपुर ग्रामीण के विधायकों और प्रमुख नेताओं से राय ली जाएगी। इसके बाद पार्टी नेतृत्व नाम पर अंतिम फैसला करेगा। चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद कांग्रेस की नजर अब जिला प्रमुख की कुर्सी के साथ-साथ पंचायत समितियों में प्रधानों के चयन पर भी है।

जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से 1.14 लाख वोट ज्यादा

जयपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले 1.14 लाख वोट अधिक हासिल किए हैं। वहीं, जिले की 22 पंचायत समितियों के कुल वोटों को मिलाकर देखें तो कांग्रेस को भाजपा से 1.05 लाख वोट ज्यादा मिले हैं। इन नतीजों ने जयपुर जिले में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति को मजबूत किया है।

पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को कुल 5.67 लाख वोट मिले, जबकि भाजपा को 4.61 लाख वोट हासिल हुए। कांग्रेस को 42.81 प्रतिशत, भाजपा को 34.84 प्रतिशत और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को 14.09 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस तरह कांग्रेस ने भाजपा पर 7.97 प्रतिशत की बढ़त हासिल की।

14 फीसदी से ज्यादा वोट लेकर RLP ने चौंकाया

हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी जयपुर जिले में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। पंचायत समिति चुनाव में आरएलपी को 14.09 प्रतिशत वोट मिले हैं। पार्टी ने एक पंचायत समिति में बोर्ड बनाने में भी सफलता हासिल की है।

आरएलपी के इस प्रदर्शन ने जिले के राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दिया है। कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबले में आरएलपी ने अपनी अलग राजनीतिक जमीन मजबूत करने के संकेत दिए हैं।

चार पंचायत समितियों में प्रधान बनाने के लिए जोड़तोड़

जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में से 14 में कांग्रेस ने बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। वहीं, चार पंचायत समितियों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में इन पंचायत समितियों में प्रधान बनाने के लिए राजनीतिक जोड़तोड़ की संभावनाएं बनी हुई हैं।

इन चुनावों में दल-बदल कानून लागू नहीं होता। ऐसे में कांग्रेस के सामने अपने जीते हुए वार्ड सदस्यों को एकजुट रखने की चुनौती भी रहेगी। ऐन वक्त पर वार्ड सदस्यों के पाला बदलने की आशंका के बीच पार्टी नेतृत्व सतर्क है।

हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस की बढ़त काफी बड़ी है। ऐसे में मौजूदा चुनावी समीकरणों के बीच बड़े पैमाने पर वार्ड सदस्यों को तोड़ना आसान नहीं होगा।

जयपुर की ग्रामीण राजनीति में बदलाव के संकेत

पंचायत राज चुनाव के नतीजों ने जयपुर जिले में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति को मजबूत किया है। जिला परिषद में बहुमत और पंचायत समितियों में बढ़त के बाद कांग्रेस अब जिला प्रमुख और प्रधानों के चयन के जरिए अपनी जीत को राजनीतिक मजबूती में बदलने की तैयारी कर रही है।

जयपुर जिले में भाजपा को मिली हार और कांग्रेस की बढ़त ने राजधानी की ग्रामीण राजनीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। अब सबकी नजर जिला प्रमुख के उम्मीदवार के नाम पर है। कांग्रेस का नया और युवा चेहरे पर दांव लगाने का फैसला जिले की आने वाली राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |