Download App Now Register Now

जोधपुर की दो पंचायत समितियों में RLP को भाजपा-कांग्रेस से ज्यादा वोट, 6 जिलों में दी टक्कर

जोधपुर। राजस्थान में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के नतीजों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने कई जिलों में भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी है। जोधपुर की मंडोर और सालवा पंचायत समितियों में आरएलपी को भाजपा और कांग्रेस, दोनों से ज्यादा वोट मिले। इसके अलावा आसोप और बावड़ी में पार्टी ने भाजपा से अधिक मत हासिल किए।

आरएलपी ने जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, डीडवाना-कुचामन और नागौर सहित छह जिलों में दोनों प्रमुख दलों को चुनौती दी। इन जिलों में पार्टी को सबसे ज्यादा वोट नागौर और डीडवाना-कुचामन में मिले। नागौर में आरएलपी को 2 लाख 49 हजार 765 वोट, जबकि डीडवाना-कुचामन में 1 लाख 91 हजार 614 वोट मिले।

मंडोर और सालवा में आरएलपी को सबसे ज्यादा वोट

जोधपुर की मंडोर पंचायत समिति में भाजपा को 17,280 और कांग्रेस को 18,581 वोट मिले। वहीं आरएलपी के खाते में 21,375 वोट आए।

सालवा पंचायत समिति में भी आरएलपी दोनों प्रमुख दलों से आगे रही। यहां भाजपा को 12,859, कांग्रेस को 13,107 और आरएलपी को 13,906 वोट मिले।

आसोप और बावड़ी में भाजपा से आगे रही आरएलपी

आसोप पंचायत समिति में भाजपा को 10,639 वोट मिले, जबकि आरएलपी को 10,900 वोट हासिल हुए। बावड़ी में भाजपा के 10,025 वोटों के मुकाबले आरएलपी को 16,398 वोट मिले।

जोधपुर पंचायत समिति चुनावों में आरएलपी को कुल 1 लाख 79 हजार 454 मत मिलने की जानकारी दी गई है।

पंचायत समिति चुनावों में नोटा को 8,161 वोट

जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों में नोटा को कुल 8,161 वोट मिले। नोटा वोटों की संख्या के मामले में पांचवें स्थान पर रहा।

झंवर पंचायत समिति में नोटा को सबसे ज्यादा 532 वोट मिले, जबकि चामू में 521 मत नोटा के खाते में आए। हतुंडी में सबसे कम 178 और सामराऊ में 183 वोट नोटा को मिले।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |