कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार जांगिड़ के अनुसार, 1 नवंबर को डीएसटी और कोतवाली पुलिस ने 98.40 ग्राम एमडी के साथ हरिराम बाठोद (35) पुत्र पालचंद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसे पुराने अफीम तस्करी मामले में भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई 2025 को सदर थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से मनोज नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। उसके पास से करीब 40 लाख रुपए की अफीम बरामद हुई थी। उस समय हरिराम पुलिस से बचकर भाग गया था। अब उसे इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को आशंका है कि हरिराम और उससे जुड़े लोग सीकर शहर में एमडी सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हैं। पुलिस उनके नेटवर्क और मास्टरमाइंड के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरोह में एक युवती के शामिल होने की बात भी सामने आई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.