स्वागत समारोह के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच मुलाकात हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। बैठक में भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह की बैठक को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में आपसी सहयोग, संपर्क व्यवस्था और द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक संबंध हैं। दोनों देशों के बीच बेहतर संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देना इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य माना जा रहा है।
द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे।
इस ट्रेन सेवा से भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन और आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, जबकि नेपाल का जनकपुरधाम माता सीता की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। दोनों धार्मिक स्थलों के बीच रेल संपर्क स्थापित होने से श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
बालेन शाह का यह भारत दौरा दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.