Download App Now Register Now

राहुल गांधी 9 दिसंबर को आएंगे जयपुर, खड़गे करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों के ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 9 दिसंबर को जयपुर आएंगे। वे यहां कांग्रेस के नए राष्ट्रीय सचिवों के 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत 30 नवंबर को होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शिविर का उद्घाटन करेंगे।

जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में आयोजित होने वाले इस ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नए राष्ट्रीय सचिवों को संगठन और राजनीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं की ट्रेनिंग देंगे। खड़गे और राहुल गांधी के जयपुर आने का कार्यक्रम फाइनल हो चुका है।

81 नए राष्ट्रीय सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग

कांग्रेस ने 19 नवंबर को 81 नए राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए थे। इन सभी को अलग-अलग राज्यों में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी संभालने से पहले इन पदाधिकारियों को 10 दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ट्रेनिंग कैंप में राष्ट्रीय सचिवों को संगठन मजबूत करने, राजनीतिक रणनीति बनाने और कांग्रेस के पक्ष में सियासी नैरेटिव तैयार करने के गुर सिखाए जाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विभिन्न सत्रों में नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे।

कांग्रेस में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी संभालने से पहले प्रशिक्षण देने का यह नया प्रयोग है। पार्टी की ट्रेनिंग सेल पहले भी अलग-अलग स्तर पर नेताओं के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती रही है।

तैयारियों का जायजा लेने 25 नवंबर को आएंगे केसी वेणुगोपाल

बाड़ा पदमपुरा में ट्रेनिंग कैंप के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल 25 नवंबर को जयपुर आएंगे।

वे यहां ट्रेनिंग कैंप की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। पार्टी के लिए यह शिविर संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें नए राष्ट्रीय सचिवों को राज्यों में जिम्मेदारी संभालने से पहले प्रशिक्षित किया जाएगा।

बाड़ा पदमपुरा में पहले भी हो चुके हैं कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप

बाड़ा पदमपुरा में पहले भी कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो चुके हैं। वर्ष 2003 में यहां कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रीय ट्रेनिंग कैंप हुआ था। उस समय सोनिया गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

इसके अलावा बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस के कई प्रादेशिक स्तर के ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित किए जा चुके हैं। इस बार 10 दिन तक चलने वाले शिविर में देशभर से नियुक्त किए गए नए राष्ट्रीय सचिवों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राजस्थान से 6 नए राष्ट्रीय सचिव

कांग्रेस की ओर से नियुक्त किए गए 81 नए राष्ट्रीय सचिवों में राजस्थान के 6 नेताओं को भी जगह मिली है। इनमें हेम सिंह शेखावत, रेहाना रियाज, धीरज गुर्जर, डूंगरराम गेदर, दानिश अबरार और जगदीश जांगिड़ शामिल हैं।

इन सभी को राज्यों में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रेनिंग कैंप में इन नेताओं को भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों और राजनीतिक रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर पार्टी के नए राष्ट्रीय सचिवों को संगठनात्मक स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |