Download App Now Register Now

सीकर में 104.8 MY FM की धमाकेदार लॉन्चिंग, झूम उठा शहर; भीलवाड़ा में भी जल्द होगा शुरू

सीकर। भास्कर ग्रुप के रेडियो स्टेशन 104.8 MY FM ने सीकर शहर में धमाकेदार शुरुआत की है। मंगलवार सुबह 11:30 बजे सिद्धपीठ श्रीदेवीपुरा बालाजी धाम से रेडियो स्टेशन की लॉन्चिंग हुई। इसके साथ ही सीकर के लोगों को संगीत, मस्ती और अपनेपन से भरपूर मनोरंजन का नया विकल्प मिल गया है।

लॉन्चिंग के बाद से ही शहर के लोग अपने पसंदीदा गानों और रेडियो जॉकीज के खास अंदाज का आनंद ले रहे हैं। MY FM ने श्रोताओं की पसंद और सुझावों के आधार पर अपने कार्यक्रमों का फॉर्मेट तैयार किया है, ताकि रेडियो के जरिए शहर के लोगों को मनोरंजन के साथ अपनेपन का एहसास भी हो सके।

सर्वे में सामने आई श्रोताओं की पसंद

104.8 MY FM की लॉन्चिंग से पहले सीकर में किए गए सर्वे में लोगों ने अपने पसंदीदा रेडियो कंटेंट को लेकर राय दी थी। सर्वे में 92 प्रतिशत लोगों ने नए और पुराने गानों का मिक्स सुनने की इच्छा जताई।

वहीं, 87 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंदीदा हिंदी और राजस्थानी भाषा में मनोरंजन की चाहत जाहिर की। इसके अलावा 77 प्रतिशत लोगों ने कहा कि रेडियो पर शहर की बातें और खबरें सुनाई जानी चाहिए, जबकि 73 प्रतिशत लोगों ने जनता की आवाज उठाने वाले कार्यक्रमों को सबसे जरूरी बताया।

इन्हीं सुझावों के आधार पर 104.8 MY FM का फॉर्मेट तैयार किया गया है। स्टेशन का उद्देश्य श्रोताओं को उनकी पसंद का मनोरंजन उपलब्ध कराने के साथ शहर की आवाज और स्थानीय मुद्दों को भी मंच देना है।

भीलवाड़ा में भी जल्द शुरू होगा MY FM

MY FM का देशभर में 44 रेडियो स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क है। राजस्थान में भी यह सबसे बड़े रेडियो नेटवर्क के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है।

राजस्थान में पाली, अलवर, श्रीगंगानगर और सीकर सहित MY FM के कुल 10 स्टेशन हैं। अब जल्द ही भीलवाड़ा में भी MY FM की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही राजस्थान में MY FM के स्टेशनों की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी।

सीकर में 104.8 MY FM की शुरुआत के साथ शहर के लोगों को मनोरंजन का नया मंच मिला है। स्टेशन ने श्रोताओं से जुड़ने के लिए अपना संदेश दिया है—“चलो अच्छा सुनते हैं।”

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |